पीड़िता से मुलाकात के बाद कुंडा डाकबंगले में आयोजित प्रेसवार्ता में विधायक विनोद सरोज बेहद आक्रामक दिखे। उन्होंने न केवल इस घटना की निंदा की, बल्कि उन राजनीतिक दलों पर भी करारा प्रहार किया जो दलितों और पिछड़ों के नाम पर राजनीति करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक हमेशा पीड़ित के साथ खड़ा है। विनोद सरोज ने पीड़िता को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई और यह वादा किया कि आने वाले समय में परिवार के लिए एक पक्का आवास बनवाया जाएगा, ताकि उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके।
विनोद सरोज ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी वार्ता की और मांग की कि शेष आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए और इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए ताकि दोषियों को कठोरतम सजा मिल सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है।
प्रतिनिधिमंडल में रामचंद्र सरोज (प्रमुखपति बिहार), रमेश सरोज (प्रमुख कलाकांकर), रामयश सरोज (प्रमुखपति बाबागंज), प्रदीप सरोज (प्रधान अतुलमाई), रमेश सरोज (प्रधान प्रतिनिधि दुलुवामई), सोनू पासी, विमलेश सरोज (पूर्व प्रधान), विनोद सरोज (पूर्व प्रधान), राकेश सरोज (पूर्व प्रधान बेंती), राहुल सरोज, पवन सरोज, रवि सरोज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
