लखनऊ कोचिंग हादसा: जनसत्ता दल अध्यक्ष राजा भइया ने जताया गहरा शोक, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना में कई छात्रों की मृत्यु की सूचना अत्यंत दुःखद, हृदय विदारक एवं पीड़ादायक है। इस दुखद हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। साथ ही दुर्घटना में घायल सभी छात्रों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
- कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ” राजा भइया “
राष्ट्रीय अध्यक्ष – जनसत्ता दल
